फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वाहन दौड़ा रहे बिगडै़ल नौजवानों से परेशान हैं बुजुर्ग

वाहन दौड़ा रहे बिगडै़ल नौजवानों से परेशान हैं बुजुर्ग

Sun, 29 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
वाहन दौड़ा रहे बिगडै़ल नौजवानों से परेशान हैं बुजुर्ग
श्रीनगर। पुलिस की पहल पर मनाए जा रहे वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर अवकाश प्राप्त कर्मचारियों, बुजुर्ग महिला-पुरुषों और अकेले रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनी गई। बुजुर्गों ने शहर में सबसे अधिक परेशानी तेज गति से वाहन चलाने वाले बिगडै़ल नौजवानों से बताई।
विज्ञापन

एससपी पौड़ी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली, श्रीकोट व कलियासौड़ पुलिस चौकी ने जगह-जगह जाकर वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के ऑफिस में पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक की। वरिष्ठ नागरिकों ने नगर पालिका तिराहे पर पुलिस के चालान अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवा व किशोर बदरीनाथ राजमार्ग, नगर पालिका रोड व बाजार रोड पर बहुत तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। कहा कि नगर पालिका रोड को कुछ लोगों ने पार्किंग स्थल बना दिया है। यहां तक कि नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले ट्रक भी रोड में ही खड़े रहते हैं। दिक्कत यह है कि यह रोड तीव्र ढलान वाली है और वाहन भी तेज गति से दौड़ते है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को चलने में परेशानी होती है। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी शंकर रावत, शिवचरण रावत, महेंद्र नेगी, धनीराम, कोतवाल एनएस बिष्ट, एसएसआई जितेंद्र चौहान, एसआई बलजीत राजवंशी व मूर्तिराम रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed