{"_id":"59f366384f1c1bd9798b89d7","slug":"15091237211931-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगी। इस वर्ष घाटी में देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस वर्ष 13 हजार से अधिक पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार को पहुंचे। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि घांघरिया और भ्यूंडार चौकी में शीतकाल में भी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। रेंज कार्यालय गोविंदघाट में भी कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुलती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। इस दौरान घाटी में प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहता है।