{"_id":"59f365594f1c1bd7538b9a65","slug":"15091234983-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के संचालन में महिलाओं की भागेदारी हो सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के संचालन में महिलाओं की भागेदारी हो सुनिश्चित
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एटी इंडिया (एप्रोपिएट टेक्नोलॉजी इंडिया) की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में ग्राम्य विकास में महिलाओं की भूमिका और योजना निर्माण में भागीदारी विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं ने गांवों में बढ़ते शराब के प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में एटी इंडिया की परियोजना प्रबंधक मालती हालदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। एटी इंडिया देहरादून की परियोजना प्रबंधक दीपा ने महिलाओं को उनके अधिकार और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में समाजशास्त्र के प्रवक्ता डा. अनिल कुमार सैनी ने महिलाओं को समाज की रीढ़ बताया। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर दशोली ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, कल्पेश्वरी देवी, सिंधु खंतवाल, कमला देवी, गिरधारी लाल, संतोषी देवी, हेमलता देवी, पुष्पा देवी, जमुना देवी और ऊषा देवी आदि मौजूद थे।