{"_id":"59f365574f1c1bb6678b7d93","slug":"150912349610-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरु
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। भव्य जल कलश यात्रा के साथ जीआईसी मैदान नंदप्रयाग में दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन शुरू हो गया। इस दौरान आचार्य ब्राह्मणों ने यज्ञ कुंड का निर्माण कर संकल्प पूजा कराई। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। महिलाओं ने अलकनंदा-नंदाकिनी के संगम स्थल से भव्य जल कलश यात्रा निकाली। इसके बाद आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक सविता देवी ने कहा कि सत्संग परमात्मा के साथ साक्षात्कार कराता है। सत्संग से मन और मस्तिष्क को सुकून मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कठैत, किर्तू देवगन, आनंद सिंह, संजय सिंह, दीपक भंडारी, उमेश, थान सिंह, बिहारी लाल शाह, जगदीश प्रसाद सती, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।