{"_id":"59f365564f1c1bce538b991a","slug":"15091234951-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को भी प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
तीन दिनों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को भी छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। छात्रों ने मुख्य बाजार में वाहनों के पुराने टायरों पर आग लगाकर जाम लगाया, जिससे हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल आशीष रवियान ने छात्रों की प्रशासन से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए और जाम खोल दिया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत, लक्ष्मण बुटोला, जयदीप रावत, योगेंद्र पंवार, महिमा भट्ट, प्रेरणा सकलानी, शिवानी शाह, पूनम, आरती कवांण, प्रियंका रावत, दीपशिखा सती, सोनी शाह और कोमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन