फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पैंसों का लेन-देन बना पत्नी और बेटी की मौत का कारण

पैंसों का लेन-देन बना पत्नी और बेटी की मौत का कारण

Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पैंसों का लेन-देन बना पत्नी और बेटी की मौत का कारण
श्रीनगर। दीपावली की रात पूजा के दौरान पत्नी और बेटी को विषाक्त पेय पिलाकर मारने का आरोपी हरियाणा निवासी राजेश मल्हान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जांच में घटना का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली की रात देवप्रयाग रामकुंड के समीप हरियाणा निवासी राजेश मल्हान ने पूजा के दौरान पत्नी, बेटी और बेटे को प्रसाद के नाम पर विषाक्त पेय पिला दिया था। इससे बेटी और पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटे का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। आरोपी राजेश घटना की रात से ही फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दक्षिण भारत के शहरों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि राजेश ने कुछ माह पूर्व अपनी प्रॉपर्टी बेची थी, जिसका रुपया राजेश की पत्नी ने अपने भाई को दिलवा दिया था। राजेश ने कुछ माह बाद जब पैसा वापस मांगा को पत्नी के भाई ने मना कर दिया। राजेश की पत्नी और बच्चों ने भी पैसे वापस मांगने में राजेश का साथ नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि राजेश इसी बात को लेकर परेशान था। उसने यह बात अपने किसी दोस्त को भी बताई थी। पुलिस मान रही है कि इसी बात के चलते राजेश ने पत्नी, बेटे और बेटी को जहर दिया होगा। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि राजेश के पास 32 लाख के करीब धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश भागने की फिराक में राजेश
श्रीनगर। राजेश सरकारी शिक्षक था। शिक्षक बनने से पूर्व वह नेवी में रह चुका है। नेवी में रहने के दौरान उसे विदेश की काफी जानकारी है। साथ ही राजेश के पास पर्याप्त धनराशि भी है। आशंका है कि वह विदेश भागने की फिराक में है। हालांकि, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed