{"_id":"59f3654f4f1c1ba7678b7ffc","slug":"15091234882-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया सलना गांव का भ्रमण, सुनी ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया सलना गांव का भ्रमण, सुनी ग्रामीणों की समस्या
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने उर्गम घाटी के सलना गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
ग्रामीणों ने गांव में पंचायत घर निर्माण की मांग उठाई। जिस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को पंचायत घर निर्माण के लिए मनरेगा योजना में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कल्पेश्वर महादेव पैदल पुलिया निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने वर्ल्ड बैंक, लोनिवि एवं उप जिलाधिकारी जनवरी माह तक पुलिया निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर 8 नवंबर तक क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।