{"_id":"59f3654a4f1c1b68678b8019","slug":"150912348245-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेस के 5 और लोग हुए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेस के 5 और लोग हुए अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। घेस गांव में बकरी का मांस खाने से बीमार हुए करीब 20 लोगों में से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार को 5 और ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बुधवार को घेस गांव से 4 किलोमीटर दूर दानीखाल में खड़ग सिंह की गोठ में एक बकरी मर गई थी। उसका मांस गांव के 20 से अधिक लोगों ने पकाकर खाया था। इससे आठ परिवारों के बीस से अधिक लोग बीमार हो गए थे, जबकि सात लोगों को उल्टी और चक्कर आने पर सीएचसी थराली में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को जब गांव पहुंची मेडिकल टीम ने अन्य बीमारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पांच अन्य लोगों की स्थिति खराब मिली। तब इन पांचों लोगों को देवाल पीएचसी में भर्ती कराया गया। डा. मनोज कुमार और डा. रजनीश ने बताया कि ग्रामीण योगेश, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, उमा देवी और कस्तूरी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थराली में भर्ती रोगियों की हालात अब सामान्य है। स्वास्थ्य टीम में फार्मेसिस्ट अनिल मिश्रा और केएल नौटियाल आदि शामिल थे।