{"_id":"59f365484f1c1bf4688b7be8","slug":"15091234819-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अब संविदा पर होगी कर्मचारियों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अब संविदा पर होगी कर्मचारियों की नियुक्ति
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घाट में वार्डन समेत अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा पर होगी। अभी तक शिक्षा विभाग को विभिन्न पदों के लिए 33 आवेदन मिल चुके हैं। 28 अक्तूबर शनिवार को आवेदनकर्ताओं का जिला स्तरीय चयन समिति साक्षात्कार लेगी।
बीते 15 जुलाई को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घाट की छात्राएं विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ और वार्डन को हटाने की मांग पर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गई थीं। इस पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए वार्डन को हटाकर मूल विद्यालय भेज दिया था और अन्य महिला कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। वार्डन के लिए शिक्षा विभाग ने दो बार समाचार विज्ञप्ति प्रकाशित की, लेकिन किसी भी एलटी और प्राथमिक की प्रधानाध्यापिका ने आवेदन नहीं किया। शिक्षा विभाग ने अनुबंध पर वार्डन की नियुक्ति के लिए एसपीओ (स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिस) को पत्र भेजा, जिसकी संस्तुति मिलने के बाद विभाग ने संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घाट में जूनियर स्तरीय छात्रावास के लिए संविदा कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द आवासीय विद्यालय में कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।