{"_id":"59f3618b4f1c1b6f548b96d9","slug":"15091225249-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पुलिस का रहा प्रतियोगिता में दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पुलिस का रहा प्रतियोगिता में दबदबा
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राज्य स्तरीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस का दबदबा रहा। कई वर्ग में हरिद्वार पुलिस के सिर जीत का सेहरा बंधा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के संपन्न होने पर आईजी अमित सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी पीठ थपथपाई।
रोशनाबाद में पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस एवं वाहिनी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आईजी अमित सिन्हा ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी केरल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आईजी ने कहा कि राज्य में जल्द संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पुलिस को बेहतर बनाया जा सके। प्रतियोगिता में वैज्ञानिक अनुसंधान में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि प्रोफेशनल फोटोग्राफी में भी हरिद्वार अव्वल रहा। वीडियोग्राफी-कंप्यूटर प्रतियोगिता में भी 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का दबदबा रहा। एंटी सबोटॉज में देहरादून तो श्वान प्रतियोगिता में नैनीताल ने बाजी मारी। विधि विज्ञान लिखित में नरोत्तम बिष्ट देहरादून, लॉ एंड एक्ट में एसआई कमल मोहन भंडारी हरिद्वार, हैंडलिंग व पैकिंग में एसआई दीवान सिंह बागेश्वर, मैडिकोलीगल में निरीक्षक प्रीतम सिंह एटीसी हरिद्वार, उंगली चिह्न में एसआई अभिनव शर्मा हरिद्वार, फोटोग्राफी में एसआई मनीष खत्री चंपावत, हुलिया बयान में हेड कांस्टेबल प्रेम बिष्ट एटीसी हरिद्वार, निरीक्षण घटनास्थल में कांस्टेबल हरीश कांडपाल हरिद्वार, प्रोफेशनल फोटोग्राफी में हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार हरिद्वार, वीडियोग्राफी में कांस्टेबल अनिल नेगी प्रथम रहे। कंपयूटर इवेंट लिखित में एसआई प्रदीप रावत टिहरी प्रथम, कास्टेबल अमित कुमार एटीसी हरिद्वार द्वितीय और मनोज भंडारी एटीसी हरिद्वार तृतीय रहे। एंटी सबोटॉज प्रयोगात्मक एवं मौखिक में एसआई मुकेश दास देहरादून, डॉग स्कवॉयड एक्सपलोसिव में डॉग हैंडलर रविंद्र सिंह नैनीताल, डॉग स्कवॉयड टैकर में डॉग हैंडलर दान सिंह नैनीताल प्रथम रहे। इस दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने भी पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।