{"_id":"59f0bbbf4f1c1bc8678b79c8","slug":"15089490052123-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"123","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि भगवान कार्तिकेय हम सबके आराध्य हैं और बृहस्पतिवार को इनका जन्मोत्सव निरंजनी अखाड़े में धूमधाम से मनाया जाएगा।
महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि रुद्राभिषेक से लेकर दुग्धाभिषेक और भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमें सभी 13 अखाड़ों के संत महापुरुष भाग लेंगे और भगवान कार्तिकेय के जयकारों से पूरी धार्मिक नगरी गुंजायमान हो जाएगी। निरंजनी अखाड़े में श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की अध्यक्षता में भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाने की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में छठ महोत्सव पूजन को लेकर भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि छठ महोत्सव के अवसर पर ही भगवान कार्तिकेय का जन्मोत्सव अखाड़े में पूर्ण विधि विधान व पूजा पाठ के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज छठ महोत्सव को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ हरकी पौड़ी एवं गंगा के तटों पर मनाता रहा है। भगवान सूर्य की आराधना पूर्वांचल समाज के लोग करते हैं। अपने परिवारों की सुख समृद्धि व लंबी आयु की कामना करते हुए महिलाएं पूजा पाठ में हिस्सा लेती हैं। उन्होंने कहा कि छठ महोत्सव हमारी पौराणिक मान्यताओं को दर्शाता है। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी, महंत डोगर गिरि, महंत दिनेश गिरि, उप महंत राकेश गिरि, उप महंत मनीष भारती, महंत अंबिका पुरी, महंत राजेश्वर वन, उप महंत राधे गिरि, महंत नरेश गिरि, स्वामी रामरतन गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत धर्मराज भारती, महंत केशव पुरी आदि ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन