{"_id":"59efa3734f1c1b9f678b73ba","slug":"150887724810-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लोरर एडवेंचर ने जीती राफ्टिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्लोरर एडवेंचर ने जीती राफ्टिंग प्रतियोगिता
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :--------------
गढ़वाल एवं हरिद्वार के लिए
-----------------------
एक्सप्लोरर एडवेंचर ने जीती राफ्टिंग चैंपियनशिप
-- पर्यटन पर्व पर शिवपुरी में राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन, 31 टीमों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन सोसाइटी व जिला पर्यटन विभाग टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में राफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में 31 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें हिमालयन एक्सप्लोरर एडवेंचर की टीम विजेता रही, जबकि कैंप सी हॉक कंपनी दूसरे और बिग बॉस इंडिया टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने दूसरी को 11 हजार व तीसरी स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का नगद इनाम दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन को आर्थिकी का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कहा कि पर्यटन से जुड़े हर व्यक्ति को प्रदेश में भ्रमण के लिए आने वाले अतिथियों के साथ व्यवहारिकता के साथ पेश आना चाहिए, जिससे सूबे में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। शिवपुरी स्थित एचआरआर ब्रिज से हेंवल नदी तक हुई प्रतियोगिता में 31 राफ्टिंग टीमों ने हिस्सा लिया व गंगा की लहरों के बीच रोमांच व साहस के खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजन संस्थाओं की ओर से चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजेता टीमों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नकद धनराशि व प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, दिनेश भट्ट, योगेश, दिनेश कठैत, विक्रम कोठियाल, दीपक भट्ट, मंजुल रावत, हुकुम सिंह भंडारी आदि रहे।