{"_id":"59efa3704f1c1b65548b9097","slug":"15088772456-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुकृति की जीत के लिए यज्ञ किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुकृति की जीत के लिए यज्ञ किया गया
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोफाइल नेम-
अनुकृति की जीत के लिए करवाया हवन यज्ञ
-- मिस ग्रेंड इंटरनेशनल के वियतनाम में आज होगा फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
वियतनाम में चल रही मिस ग्रेंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड से प्रतिभाग कर रहीं अनुकृति की जीत के लिए तीर्थनगरी में गढ़वाल महासभा व उड़ान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता में देश की ओर से उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रविवार को मायाकुंड स्थित उड़ान स्कूल में अनुकृति गुसाईं की जीत के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने बताया वियतनाम में बुधवार 25 अक्टूबर को ग्रेंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें भारत की ओर से अनुकृति प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि अनुकृति ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए स्टॉप फॉर वॉर थीम पर डाक्यूमेंट्री तैयार की है, जिसमें उत्तराखंड के पर्यटन, ऋषिकेश के योग व गरीब बच्चों को शिक्षा दे रहे उड़ान स्कूल की झलक दिखाई गई है। प्रतियोगिता में अनुकृति इंटरनेशनल कॉस्ट्यूम के टॉप-8 में जगह बना चुकी हैं। धार्मिक अनुष्ठान में गढ़वाल महासभा के उपाध्यक्ष आचार्य जनार्दन कैरवान, अंकित नैथानी, उत्तम सिंह असवाल, रमेश लिंगवाल, रवि कुकरेती, राजा ढींगरा, अजय भटनागर, निधि शर्मा, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।