{"_id":"59ee230d4f1c1b74698b7235","slug":"150877884243-2-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 वर्ष में नहीं बन पाई 2 किमी सड़क, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 वर्ष में नहीं बन पाई 2 किमी सड़क, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। लोक निर्माण विभाग 3 साल में 2 किमी सड़क का निर्माण नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं लोनिवि का कहना है कि मार्ग पूरा बना दिया गया है लेकिन बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त होने से यह स्थिति बनी है।
कीर्तिनगर के सिल्काखाल घाटी तोक से सोनी गांव तक 70 लाख की लागत से करीब 2 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था। मार्ग से तीन गांवों को लाभ होना था लेकिन तीन साल बाद भी मार्ग का काम पूरा नहंीं हो पाया। सोनी गांव के प्रधान रमेश व सतीश जोशी ने कहा कि गांवों में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एचबी मैठाणी ने कहा कि मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बरसात में कई स्थानों पर भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन को आगणन भेज दिया गया है। धनराशि मिलते ही मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।