{"_id":"59eccfc14f1c1baf678b6d94","slug":"15086919816-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश के बैंक खातें पर उम्मीद लगाए बैठी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश के बैंक खातें पर उम्मीद लगाए बैठी है पुलिस
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। पूजा के दौरान प्रसाद के नाम पर जहर देकर पत्नी और बेटी को मार डालने के आरोपी राजेश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को अब उसके बैंक ट्रांसजक्शन से उसकी लोकेशन मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी बैंक खाते से धनराशि निकालता है तो उस लोकेशन के आधार पर वह आरोपी तक पहुंच सकती है।
बृहस्पतिवार को दीपावली की रात कमल कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) निवासी राजेश मल्हान ने देवप्रयाग रामकुंड में पूजा के दौरान पत्नी, बेटी और बेटे को प्रसाद के नाम पर विषाक्त पेय पदार्थ पिला दिया था। इससे बेटी और पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि बेटे का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। घटना के बाद राजेश फरार हो गया था। पुलिस जांच में पता चला कि बृहस्पतिवार रात वह देवप्रयाग से हरिद्वार गया जहां वह पतंजलि के समीप एक होटल में रुका। राजेश शुक्रवार सुबह 6 बजे हरिद्वार से भी रवाना हो गया था। राजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हरियाणा स्थित उसके घर तक पहुंच गई है, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। मोबाइल बंद होने से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। अब पुलिस उसके बैंक खाते से उसकी लोकेशन मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि राजेश खाते से धनराशि निकालता है तो उसकी डिटेल के आधार पर उसकी लोकेशन का पता चल सकता है। हालांकि, पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।