{"_id":"59eb7e344f1c1ba7678b6dab","slug":"15086055661325-10-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 के बजाय अब 10 को निकलेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 के बजाय अब 10 को निकलेगी रैली
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के आंदोलनरत प्रगतिशील जनमंच ने आंदोलन कार्यक्रम में फेरबदल किया है। 25 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली अब 10 नवंबर को श्रीयंत्र टापू कांड की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर निकलेगी। वहीं संगठन के अध्यक्ष अनिल स्वामी 11 नवंबर से बेमियादी उपवास शुरू कर देंगे।
शनिवार को धरनास्थल संयुक्त अस्पताल परिसर में आयोजित सभा में आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में बदलाव का निर्णय लिया गया। कहा गया कि 10 नवंबर को रैली और श्रद्धांजलि सभा होगी। पांच नवंबर से शुरू होने वाला क्रमिक अनशन अब 24 के बजाय अब नौ नवंबर तक ही होगा। 11 नवंबर से अनिल स्वामी अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ जाएंगे। इससे पूर्व 24 अक्तूबर को डीएम पौड़ी के साथ अंतिम बैठक कर आंदोलन का कार्यक्रम दिया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त अस्पताल के सर्जन डा. लोकेश सलूजा, जेपी पुरी, गायत्री थपलियाल, गंभीर कंडारी, सीपी बलोधी, गिन्नी सेमवाल, शकुंतला कगडिय़ाल, लक्ष्मी गुप्ता, देवेश्वरी बिष्ट, सुधा तिवाड़ी, विमला तिवाड़ी और देवेंद्र राणा मौजूद थे।