{"_id":"59eb7e324f1c1bee688b6b08","slug":"150860556410-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी मार्ग पर चलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी मार्ग पर चलना हुआ दूभर
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में किशोर और युवा भीड़-भाड़ भरे जीजीआईसी मार्ग पर दुपहिया दौड़ाते रहते हैं। इसी मार्ग के अंत में निर्मित पार्क में छात्र व आवारा लोग नशा कर रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने कोतवाली में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
जीजीआईसी मार्ग कोतवाली के ठीक पीछे है। मार्ग पर रहने वाले लोग शरारती तत्वों से परेशान हैं। स्थानीय निवासी संजय जैन, देवी प्रसाद, मनोज बंगवाल, भगवती प्रसाद नौटियाल, जेएस कंडारी, शकुंतला जैन, पुष्पेंद्र जैन व सलमान ने बताया कि जीजीआईसी मार्ग पर युवा व किशोर झुंड में दुपहिया वाहन तीव्र गति से दौड़ाते हैं। पार्क और इसके समीप गली में कम उम्र के बच्चे नशा कर रहे हैं। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस भी शरारती तत्वों की तलाश कर रही है।