फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस को आइना दिखा रहे भाजपाई

मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस को आइना दिखा रहे भाजपाई

Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस को आइना दिखा रहे भाजपाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय 44 की जमीन पर भाजपा के एक नेता के इशारे पर कब्जा कर लिया गया है। चर्चा है कि भाजपा नेता यहां अपनी गोशाला का विस्तार करने के लिए स्कूल की जमीन को कब्जाना चाहता है। स्कूल पर कब्जे के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। फिलहाल पुलिस ने काम रुकवा दिया है। गोशाला के नाम पर चाहरदीवारी खड़ी कर ली है।
भूपतवाला में प्राथमिक विद्यालय 44 का परिसर करीब साढ़े चार बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। परिसर के दोनों तरफ बाउंड्रीवाल नहीं है। ऐसे में यहां खाली भूमि पर कब्जे के प्रयास किए जाते रहे हैं। इस स्कूल के बगल में भाजपा नेता की गोशाला है। आरोप है कि कुछ समय पहले भाजपा नेता ने परिसर की कुछ भूमि पर अवैध रूप से तारबाड़ कर कब्जा कर लिया था। तब लोगों के विरोध पर वर्ष 2014 में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने कब्जे को ध्वस्त करा दिया था। अब रातों रात दोबारा भाजपा नेता ने चाहरदीवारी बनाकर गोशाला बनाने के बहाने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। लोगों ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी को कब्जा ध्वस्त कराने के लिए कहा था। कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने खडख़ड़ी चौकी को कब्जा हटाने की जिम्मेदारी सौंप दी, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नेता अवैध कब्जे वाली जमीन को समतल कराने का काम करवा रहे थे तो पास में स्थित पानी के टैंक में जा रही पाइप लाइन को जेसीबी से तोड़ दिया। इससे पूरे क्षेत्र मैदान में पानी ही पानी हो गया। सड़क किनारे पानी बहता देख लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने अवैध कब्जे के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन छुट्टी के चलते कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि जल संस्थान को कब्जाधारी के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहिए। लोगों के हंगामे की जानकारी मिलते ही खड़खड़ी चौकी के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, राजीव रावत, पंकज जोशी, आशु राय, मोहित त्रिपाठी, मनोज निषाद आदि का कहना है कि अवैध रूप से खुदाई के कारण सरकारी पाइप लाइन को हानि हुई है जिससे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी छुट्टियों का लाभ उठाकर कब्जा किया गया है। जबकि प्रधानाध्यापक ने कई बार अपने अधिकारियों को कब्जे के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कब्जे को ध्वस्त नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कई भूमाफिया की नजर
इस जमीन पर क्षेत्र के कई बड़े भूमाफियाओं की नजर है। सरकारी स्कूल को भी भूमाफिया नहीं छोड़ रहे है। वहीं कुंज गली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय 43 में भी भाजपा नेता अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भी पीछे नहीं हैं। पास में ही रहने वाला एक कांग्रेसी नेता भी स्कूल के मैदान में गाड़ी खड़ा कर रहे हैं।


फैल रही गंदगी
हरिद्वार। स्कूल के पास गोशाला काफी समय से है। स्कूल आने वाले बच्चों को गंदगी और दुर्गंध से दो चार होना पड़ता है। सुबह से शाम तक मैदान में गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ती है। पढ़ने वाले बच्चे दुर्गंध के कारण पढ़ भी नहीं आ रहे हैं। अब आखिर बच्चे अपनी मन की पीड़ा किसे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed