{"_id":"59e4e9b74f1c1bf4688b6153","slug":"15081743315-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशिका, प्रज्ञा और आकाश ने जीता डांस कंपटीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशिका, प्रज्ञा और आकाश ने जीता डांस कंपटीशन
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आईएम बैक डांस एकेडमी की ओर से फर्स्ट डांस कंपटीशन में यशिका प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। इंडिया गौट टेलेंट के फाइनलिस्ट दीपक थापा और शुभम नेगी ने कंपटीशन में जजों की भूमिका निभाई।
भूपतवाला स्थित चेतन ज्योति आश्रम में डांस कंपटीशन में हरिद्वार, रायवाला, ऋषिकेश समेत आसपास के इलाकों के करीब 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल में बच्चों की भीड़ उमड़ गई। रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। प्रथम आने वाली याशिका ने अवारी गीत पर प्रस्तुति देकर सबकी वाहवाही बटौरी। दूसरे स्थान पर रहीं प्रज्ञा ने कत्थक की प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। बीट पर डांस करने वाले आकाश को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आलोक गिरी को बेस्ट सोलो परफोरमेंस का आवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
आयोजक आशीष चौहान, विशाल सहगल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही बच्चों को कंपटीशन में आगे बढ़ने की प्ररेणा भी मिलती है। उन्होंने कहा डांस करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इंडिया गौट टेलेंट के फाइनलिस्ट दीपक थाना और शुभम नेगी ने रिजल्ट घोषित किया। कार्यक्रम में तुषार कपिल, महक, कनिष्का, तनिषा, नर्मता, अभिषेक, चिराग, बंटी, प्रिंस, राजा, मंयक, मानसी समेत बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। अमर गुप्ता, तृप्ती गुप्ता, तनिषा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस मौके पर समरपाल चौहान, विमल सहगल, अजय गिरी, प्रशांत शर्मा, शुभम नौटियाल, पारस शर्मा, नितेश गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन