{"_id":"59e4e9a14f1c1b79548b7b06","slug":"150817430915-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख समृद्धि का त्यौहार है दीपावली: अंबरीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख समृद्धि का त्यौहार है दीपावली: अंबरीष
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्व विधायक तथा कांग्रेस की मीडिया कमेटी के चेयरमैन अंबरीष कुमार ने कहा कि दीपावली सुख समृद्धि और आपसी भाईचारे का त्योहार है। हमें आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने सभी के सुख और समृद्धि की कामना की।
अंबरीष कुमार सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अंबरीष कुमार ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के प्रतीक होते हैं। दीवाली ऐसा त्योहार है जो सुख और समृद्धि लेकर आता है। पत्रकारों से उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनका निराकरण कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग और महामंत्री राज अरोड़ा ने लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक दूसरे से मिलकर त्योहार मनाने से दीवाली की खुशियां ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने पत्रकारों से शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराने में सहयोग की अपील की। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक ने कहा कि हर धर्म प्रेम और शांति का संदेश देता है।
विज्ञापन
प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सैनी और कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र चौधरी ने क्लब की ओर से सभी को शुभकामना देने हुए कहा कि क्लब सदैव शहर के हित में लड़ाई लड़ेगा। संचालन राजेश शर्मा ने तथा महामंत्री अमित गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को प्रो. पीएस चौहान, डॉ. एसएस जायसवाल, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, गोपाल रावत, बृजेंद्र हर्ष, आदेश त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। एनयूजे के महामंत्री राहुल वर्मा, श्रमजीवी यूनियन के अध्यक्ष दीपक नौटियाल, महामंत्री मेहताब आलम, नवीन पांडे, आशीष मिश्रा, संजय आर्य गौतम फक्कड, सरदार रघुवीर सिंह, रामचंद्र कन्नौजिया, नवीन पांडे, श्रवण झा, संदीप शर्मा, कुमार दुष्यंत, अमित शर्मा, रामअवतार संतोषी, चंद्रशेखर जोशी राधिका नागरथ, निशा शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पिछले सप्ताह मैत्री क्रिकेट मैच जीतने वाली टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया।