{"_id":"59e4e8a74f1c1b70548b7c68","slug":"15081740583-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरागी कैंप को जोड़ने वाली स्थायी पुलिया की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरागी कैंप को जोड़ने वाली स्थायी पुलिया की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल बैरागी कैंप क्षेत्र के निवासियों ने नहर से प्राइमरी स्कूल कनखल की तरफ स्थायी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। कहा कि कई वर्षों से नदी पर संपर्क पुल बनाने की मांग करने के बाद भी इसकी अनदेखी की जा रही है। चेतावनी दी गई कि पुलिया निर्माण नहीं होने पर डीएम कैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को बैरागी कैंप में लोगों ने शेखुपुरा के निकट बैरागी कैंप में प्राइमरी स्कूल कनखल की तरफ स्थायी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सचिन अग्रवाल ने कहा कि यहां से सनातन धर्म स्कूल, हरिराम आर्य इंटर कालेज, प्राइमरी स्कूल, स्वामी हरेहरानंद स्कूल, जगद्गुरु पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आते-जाते हैं। पुलिया न होने से लोगों को करीब चार किमी घूमकर आना पड़ता है। आकाश भाटी ने कहा कि चुनाव में नेता केवल बैरागी कैंप में वोट के लिए आते हैं, लेकिन पुलिया बनवाने की कोई पहल नहीं कर रहा है। धरना- प्रदर्शन करने वालों में पृथ्वीराज, रवि कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, संजय मखीजा, रोहित भटनागर, हरिहर, सोनू, चिरंजीव, सागर शर्मा, महेश, विजय, लथपथ सैनी, रोहित नेगी, हरि शर्मा, सुशीला देवी, मालती देवी, शारदा देवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन