{"_id":"59e4e89f4f1c1b65548b7d33","slug":"15081740517-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सोमवार को सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने 250 से 300 राज्य आंदोलनकारियों की सूची शीघ्र जारी करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार पर आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
सोमवार को केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों ने देवपुरा चौक से राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। 22 अक्तूबर तक सूची जारी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पांडे ने कहा कि 30 अप्रैल से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिह्नीकरण कमेटी ने आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए रणनीति बनाई थी, लेकिन आज तक सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चिह्नीकरण के मामले को राज्य की सरकार पूरा नहीं कर पा रही है।
डा. इलमचंद चौहान ने कहा कि जल्दी ही चिह्नीकरण के मामले को निपटाया किया जाना चाहिए। सावित्री नेगी ने कहा कि 23 अक्तूबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालयों पर समिति धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। धरना देने वालों में मधु नौटियाल, बीना नौटियाल, सतीश जैन, डा. इलम जोशी, रोहित प्रताप सिंह, विमला नौटियाल, मुंशी चौहान, संजय कलूड़ा, कातकी चौहान, पूर्णा पोखरियाल, नारायणी पोखियाल, मथुरा रावत, विमला पोखरियाल, मथुरा रावत, सुनीता, आदि उपस्थित थे।