{"_id":"59e4e8994f1c1bd9538b7b90","slug":"150817404520-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कार्निवाल में दुकानों पर खरीदारों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग कार्निवाल में दुकानों पर खरीदारों की उमड़ी भीड़
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला और जुर्स कंट्री की ओर से उपभोक्ताओं के लिए शुरू किए गए दीपावली शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवाल के तहत दुकानों पर खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं ने भारी उत्साह दिखाया। कार्निवाल के अंतर्गत चुनी गई दुकानों पर खरीदारी कर वहां से लकी ड्रॉ के कूपन भी खरीदे। जिसके तहत शीघ्र ही तीसरा लकी ड्रा निकाला जाएगा।
हर बार उपभोक्ताओं के लिए नए-नए ऑफर लाने वाला अमर उजाला इस बार लकी ड्रॉ के जरिए धमाल करने वाला है। जूर्स कंट्री के सहयोग से त्योहारों के सीजन में लाए गए इस मेगा प्रोजेक्ट से हर रोज भारी तादाद में लोग जुड़ रहे हैं। आयोजन में जुर्स कंट्री के साथ ही कई संस्थाएं एवं प्रतिष्ठान शामिल हैं। जुर्स कंट्री के चेयरमैन यूूसी जैन ने बताया कि अमर उजाला के शुभ लाभ कार्निवाल में लोगों का उत्साह है। एफए सैलून के संचालक सोनी और न्यू तनेजा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक कौशल तनेजा ने बताया कि लगातार बुकिंग हो रही है। गोयल गारमेंट्स एवं न्यू करिश्मा बाजार के राजीव जैन एवं संसार होंडा के प्रबंधक शक्ति वर्धन ने बताया कि शॉपिंग के तहत खरीदारी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। अमर उजाला शॉपिंग कार्निवाल 20 अक्तूबर तक चलेगा। कूपन सहयोगी प्रायोजक के आउट लेट से खरीदकर प्राप्त किया जा सकता है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि हर खरीद पर ग्राहकों को लकी ड्रा कूपन दिया जा रहा है। शीघ्र ही तीसरा ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में वाशिंग मशीन, लैपटॉप, टेबलेट्स, फ्रिज, एलईडी समेत अनेक आकर्षक उपहार शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
......................
शॉपिंग के मुख्य प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक के रूप में दीप गंगा, मंत्रा हैप्पी होम, बैंकिंग पार्टनर के रूप में ओबीसी बैंक, पीएनबी बैंक एवं सिंडिकेट बैंक के अलावा अन्य प्रायोजकों में तनेजा इलैक्ट्रॉनिक्स, संसार होंडा, मेहता बंधु इलेक्टॉनिक्स, श्री बाला जी ज्वैलर्स, गुप्ता जी ज्वैलर्स, न्यूू करिश्मा बाजार, संत सेल्स, गोयल गारमेंटस, दीप्ति गारमेंटस, मोबाइल जोन, सम्पूर्ण डेंटल केयर, एसडीआईएमटी, मदन एंड कंपनी, एचईसी पीजी कॉलेज, भुवन ऑटो मोबाइल, श्री वेंकेटेश्वर ज्वैलर्स, एसपी डिग्री कॉलेज, आरोग्यम संस्थान, शौर्य क्लीनिक, अमृत होंडा, संगम चायक, एफए सेलून, न्यू सेंट थॉमस आदि भी भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन