{"_id":"59e4e7c34f1c1b7a548b7a7a","slug":"150817383115-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहधार और माणा ने अगले दौर में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहधार और माणा ने अगले दौर में बनाई जगह
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। आईटीबीपी देहरादून परिक्षेत्र की विभिन्न वाहिनियों के सीमांत गांवों की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार से गौचर खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिल नीति और सिंहधार तथा दूसरा मुकाबला माणा और मनेरी गांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सिंहधार और माणा की टीम ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के सीमांत गांव नीति और प्रथम वाहिनी जोशीमठ के सीमांत गांव सिंहधार की टीम के बीच हुआ। मुकाबले में सिंहधार की टीम ने नीति की टीम को 6-5 से हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में माणा ने मनेरी को 6-0 से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। आईटीबीपी की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए समय समय पर खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और अन्य विभिन्न सामाजिक विकास की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसमें आईटीबीपी देहरादून परिक्षेत्र के तहत आने वाली पांच वाहिनियों के सीमांत गांवों की फुटबाल प्रतियोगिता गौचर खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर (चमोली) के सीमांत गांव नीति, प्रथम वाहिनी जोशीमठ (चमोली) के सीमांत गांव सिंहधार, 12वीं वाहिनी मातली उत्तरकाशी के सीमांत गांव मनेरी, 23वीं वाहिनीं देहरादून के सीमांत माणा और 35वीं वाहिनी माहीडांडा उत्तरकाशी के सीमांत गांव धराली की फुटबाल टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमान अधिकारी प्रेमलाल शाह, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी ने किया। निर्णायक मंडल में मुकेश नेगी, कांस्टेबल राजबीर और विकास रहे।