{"_id":"59e387284f1c1b86698b5f48","slug":"15080835636-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल मंगसू दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल मंगसू दूसरे स्थान पर
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मॉडल विद्यालय मंगसू को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता से लौटे छात्रों का ग्रामीणों सहित विद्यालय परिवार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
विकासखंड कीर्तिनगर के मॉडल विद्यालय मंगसू के आयुष मुयाल, आयुषी शाह, निशा, पंकज कुमार व पियूष ने हरिद्वार के जीआईसी भल्ला में आयोजित राज्य स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम प्रभारी किशोर सिंह सजवाण ने बताया कि 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के उक्त छात्रों के अलावा खो-खो में सौरभ जयाड़ा व ऋतिक कुमार, हिंदी सुलेख में काजल, 100 तथा 200 मी. दौड़ में विद्यालय के अभिषेक रावत ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र बहुगुणा, प्रधानाध्यापक उमेद लाल, केशवानंद बहुगुणा, विपिन कुमार, राजेंद्र कुमार, सुमन देवी व मौजूद अभिभावकों ने छात्रों का जोरदार स्वागत कर अध्यापकों के योगदान की सराहना की। ब्यूरो