{"_id":"59e0ef744f1c1b79548b726b","slug":"150791365116-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी गौचर में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी गौचर में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। जीआईसी गौचर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों के जरिए वैैज्ञानिक खोजों का प्रदर्शन किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौटी प्रथम और जीआईसी गौचर द्वितीय रहे। छात्रों ने पलायन, प्राकृतिक आपदा और पहाड़ के जनजीवन की कठिनाईयों को बयां करते अमर उजाला में छपे लेखों को अपने मॉडलों में विशेष तवज्जो दी।
विज्ञान महोत्सव में ब्लाक के 32 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। महोत्सव के ब्लॉक समन्वयक डीएस नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नवाचारी, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में अमित प्रथम और वंदना द्वितीय रहीं। सतत विकास के लिए नवचार के स्वास्थ्य और स्वस्थ रहना विषय में सीनियर और जूनियर वर्ग में वंदना और अखिल प्रथम तथा गौरव और सिमरन द्वितीय रहीं। संसाधन प्रबंधन में समीर खान-अभिषेक प्रथम तथा महिमा-अनिषा द्वितीय रहीं। अपशिष्ट प्रबंधन में रितिक-आयुष प्रथम तथा अभिषेक-सोनिया द्वितीय रहे। परिवहन और संचार में आकांक्षा-पायल प्रथम तथा प्रशांत-आरजू द्वितीय रहे। डिजीटल इंडिया में राहुल- मुत्युंजय प्रथम तथा प्रीतम-साहिल द्वितीय रहे। वहीं गणित प्रतिरोपण में अंजन-रोहित प्रथम तथा प्रियांशु-भारती द्वितीय रहे। इस मौके पर डा. उदय सिंह राजपूत, बीएस रावत, प्रधानाचार्य डा. कुशल भंडारी, केसी चौहान , सुभाष सती आदि मौजूद थे।