फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमएस एनॉटमी को एमसीआई से मान्यता

एमएस एनॉटमी को एमसीआई से मान्यता

Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
एमएस एनॉटमी को एमसीआई से मान्यता
श्रीनगर। विशेषज्ञ चिकित्सकों और संसाधनों की कमी से जूझ रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) ने एनॉटमी (शरीर रचना विज्ञान) विभाग में पीजी की मान्यता दे दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में स्थापित श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय मेें सिर्फ एनॉटमी विभाग में पीजी कोर्स (एमएस) चल रहा है। वर्ष 2014 में निरीक्षण के बाद एमसीआई ने 4 सीट के लिए एलओपी (अनुमति पत्र) दी थी। एमसीआई की गाइडलाइन के अनुसार एलओपी के तीन साल बाद मान्यता लेनी पड़ती है। संस्थान को आगे कोर्स चलाने के लिए एप्रुवल मिल जाती है। नियमानुसार, मान्यता के लिए एमसीआई का निरीक्षण फाइनल ईयर की प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान होता है, जिसमें एमसीआई परीक्षा के तौर-तरीके परखती है। इसी के तहत विगत 16 व 17 जून को एमसीआई के आकलनकर्ता (एसेसर) ने एनॉटमी विभाग का निरीक्षण किया था। लंबी इंतजारी के बाद एमसीआई की पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन कमेटी ने एसेसर की रिपोर्ट के आधार पर 4 सीटों की मान्यता दे दी। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि मान्यता मिलने के बाद एमएस एनॉटमी की डिग्री मान्य हो गई है। अब 5 साल बाद मान्यता रिन्युअल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed