{"_id":"59e0ee894f1c1bcd538b75cf","slug":"150791341611-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे विधायक के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे विधायक के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेडिंग
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। सपरिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे रायपुर विधायक रायपुर उमेश शर्मा के हेलीकॉप्टर को देवप्रयाग के समीप वीरान पड़े हॉट मिक्स प्लांट मेें उतारना पड़ा। बाह बाजार पुलिस विधायक और उनके परिवार को वाहन से देवप्रयाग ले आई, जबकि समाचार लिखे जाने तक हेलीकॉप्टर के पायलट और इंजीनियर के लिए हेलीकाप्ॅटर के समीप रुकने की व्यवस्था की जा रही थी।
शुक्रवार शाम लगभग 5.55 बजे लोगों ने देवप्रयाग से करीब 6 किलोमीटर दूर देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर बंद पड़े हॉट मिक्स प्लांट में हेलीकॉप्टर को उतरते देखा। इससे पूर्व उक्त हेलीकॉप्टर ने देवप्रयाग के ऊपर दो चक्कर भी लगाए। 6 बजे बाह बाजार पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि हेलीकॉप्टर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, उनकी पत्नी और बेटी सवार थे। वे बदरीनाथ दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे, लेकिन सकनीधार के समीप ज्यादा धुंध होने से उन्हें लौटना पड़ा।