{"_id":"59e0ed8e4f1c1bcc538b73a4","slug":"15079131652-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशों के बावजूद राजकीय मेडिकल कॉॅलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां अस्पताल परिसर, वार्ड, इमरजेंसी व लैब में गंदगी का आलम है।
शिकायत है कि अस्पताल में ठेकेदार ने निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी रखे हुए हैं, जिससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अब कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने भी सफाई संबंधी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर दो दिन के भीतर सफाई इंचार्ज का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज प्रो. सीएम रावत का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे हायर सेंटर में सफाई कर्मी का ड्यूटी पर न होना गंभीर अनुशासनहीनता है। एमएस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।