{"_id":"59e0ed8a4f1c1bec538b74aa","slug":"15079131622-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारियों के एक गुट का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारियों के एक गुट का धरना प्रदर्शन जारी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विवि के प्रशासनिक भवन में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक गुट का सांकेतिक धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का यह गुट भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
शुक्रवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक गुट की ओर से प्रशासनिक भवन में सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों के इस गुट ने दो घंटे कार्य बहिष्कार भी किया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी व महासचिव मनोज रतूड़ी ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलित होने के बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि कर्मचारियों व छात्रों की समस्याएं जस की तस हैं। कर्मचारियों के इस गुट ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो