{"_id":"59df9dea4f1c1bf4688b5745","slug":"150782724117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में युवतियों का किया शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में युवतियों का किया शारीरिक परीक्षण
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की यूथ फाउंडेशन टीम की ओर से युवतियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत परिसर में युवतियों का शारीरिक परीक्षण किया गया। फाउंडेशन की ओर से चयनित युवतियों को ड्राइविंग भी सिखाई जाएगी।
कोर ऑफ मिलिट्री की ओर से युवाओं के साथ ही युवतियों से भी आवेदन मांगे गए हैं। इसी को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से युवतियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नौ व दस अक्तूबर को अगस्त्यमुनि, 11 को ऊखीमठ व 12 को गोपेश्वर में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 को थराली में युवतियों का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। सूबेदार चौधरी विक्रम सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, मुकेश, प्रीति व सोनम ने बताया कि चयनित युवतियों को देहरादून के भगवान सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में करीब डेढ़ सौ युवतियों ने प्रतिभाग किया।