फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों के लिए कीर्तिनगर में आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना

मांगों के लिए कीर्तिनगर में आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना

Thu, 12 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए कीर्तिनगर में आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना
श्रीनगर। छह सूत्री मांगों के लिए विकासखंड कीर्तिनगर की आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संमुख धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकत्रियों ने शुक्रवार से कार्यबहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकासखंड कीर्तिनगर की आशा कार्यकत्रियों ने वेतन, पेंशन का भुगतान व मौसम के अनुसार वर्दी आदि मांगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संमुख धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आयोजित गोष्ठी में आशाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन उचित कार्रवाई नही करता तब तक उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। आशाओं ने मांगे पूरी न होने तक टीका करण सहित गांव में संचालित किए जा रहे स्वस्थ्य से संबंधित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का कार्य बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है। आशाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में गर्भावस्था से लेकर प्रसव होने व उसके बाद शिशु के स्वास्थ्य की देख भाल के साथ ही आशाओं पर अनेक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके एवज में उन्हें मात्र की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि भी आशाओं को समय पर नहीं मिल पाती है। कहा कि कार्य के अनुसार आशाओं को कम से कम हर माह 18 हजार वेतन दिया जाना चाहिए। धरने पर बैठने वालों में विजय लक्ष्मी गैरोला, लक्ष्मी जोशी, अनिता रावत, सुनीता, रजनी, सरिता, देवेश्वरी, ममता, विजय लक्ष्मी थपलियाल आदि शामिल थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed