{"_id":"59de80ee4f1c1bd1538b6f3b","slug":"15077542837-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाब बेटियों का ऋषिकेश में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाब बेटियों का ऋषिकेश में हुआ सम्मान
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
----------------------
फोटो : --------------
कामयाब बेटियों का तीर्थनगरी में हुआ सम्मान
-- सम्मानित बेटियों ने जीवन के अनछुए पहलु किए साझा, प्रोत्साहन के लिए आस संस्था का समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
विपरित परिस्थितियों में मुकाम हासिल करने वाली बेटियों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। आस संस्था के समारोह में शामिल हुई बेटियों ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं को कार्यक्रम में मौजूद बेटियों के साथ साझा किया। साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। बुधवार को रेलवे रोड स्थित बीकेटीसी की चेला चैतराम धर्मशाला में एक्शन फॉर एडवांसमेंट ऑफ सोसाइटी (आस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सोसाइटी की अध्यक्ष ईरा कुकरेती और सचिव हेमलता बहन ने रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि निवासी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सोनम नेगी, हरिद्वार निवासी ऋषिकेश कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक भावना कर्णवाल और एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत उड़ीसा निवासी पायल महापात्रा को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित हुई सोनम नेगी, भावना कर्णवाल और पायल महापात्रा ने अपनी शिक्षा और नौकरी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को साझा किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए ऊंचा मुकाम पाने के लिए कई सुझाव भी दिए।
संस्था की सचिव हेमलता बहन ने बताया कि बेटियों की बेहतरी के लिए सोसाइटी लगातार प्रयास कर रही है। कहा कि बालिका दिवस पर सिर्फ रैलियां निकालकर संस्थाएं अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं, जबकि बालिकाओं के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बताया कि सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सेवा-टीएचडीसी के सचिव सुशील शाह, तीरथ सिंह रावत, यशोदा रावत, ज्योति कठैत, इंदिरा, प्रियंका, सरिता, मंशा, मनीषा, पवनदीप, नरेश गुप्ता, विजय आदि मौजूद थे।