{"_id":"59dcfbe34f1c1bda538b6a1d","slug":"150765468716274-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"274 मरीजों का स्वास्थ्य शिविर में हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
274 मरीजों का स्वास्थ्य शिविर में हुआ उपचार
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्वालदम। वरदान संस्था, अमर उजाला फाउंडेशन तथा विकास फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 274 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य भावना रावत तथा ग्राम प्रधान मीनू टम्टा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मंगलवार को आयोजित शिविर के उद्घाटन पर जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को लाभ मिलता है। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर न होने से यहां के ग्रामीण अपनी बीमारी को नहीं समझ पाते, जिससे कई बार बीमारियां गंभीर हो जाती हैं। ऐसे में नियमित तौर पर शिविरों का आयोजन लोगों को लाभ देगा। ग्राम प्रधान मीनू टम्टा ने कहा कि ग्वालदम में इस शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को काफी लाभ रहेगा। इस शिविर में ग्वालदम, चिड़िगा, पाटला, ताल, जलचौंरा, भकुंडा, करूलपानी, जौला, घनियालधार और तलवाड़ी सहित कई गांवों के लोगों ने अपना उपचार कराया। शिविर में हंस कल्चरल सेंटर, सोशल पॉलीगॉन ग्रुप, भारतीय जीवन बीमा निगम, बलूनी क्लासेस, जीटीएम बिल्डर्स आदि के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया।
गर्भवती महिलाओं ने लिया चिकित्सकों से परामर्श
ग्वालदम। भकुंडा के पान सिंह का कहना था कि इस शिविर से उनके गले तथा गर्दन दर्द की बीमारी का पता चला। विरेंद्र सिंह का कहना था कि उनके पेट में बहुत पहले से दर्द था पता चला कि उनके पेट में पथरी है। शिविर में अधिकतर लोग अपने बच्चों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए साथ लाए थे। साथ ही कई गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी जांच कराकर उचित परामर्श लिया। शिविर में वायरल बुखार से भी पीड़ित कई मरीज आए। उपचार करने वालों में हिमालयन अस्पताल के फिजिशियन डा. अक्षय महाजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय मित्रा, सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरुवंश और डॉ. रोहित, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिफा हसन, डा. अहमद, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यवीर सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुलेमान, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया अग्रवाल सहित नर्सिंग स्टाफ नरेंद्र कुमार, राहुल थापा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इन लोगों का रहा सहयोग
ग्वालदम। शिविर में संयोजक अमित रावत, प्रद्युम्न शाह, बबलू शाह, महावीर शाह, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी, प्रताप सिंह, सुरेश पांडे, दयाल टम्टा, पंकज शाह, मनोज रावत, कुलदीप रावत,सहित कई लोग उपस्थित थे। शिविर में विशेष सहयोग के लिए अमित रावत को धन्यवाद दिया गया।
देवाल में शिविर आज
देवाल। वरदान संस्था, अमर उजाला फांउडेशन तथा विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य महाभियान के तहत बुधवार (आज) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट और चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट करेंगे। सुबह नौ बजे से लगने वाले शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के फिजिशियन, सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां देंगे। वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
रेखा आर्य करेंगी लंगासू में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
कर्णप्रयाग। वरदान संस्था, अमर उजाला फांउडेशन तथा विकास फाउंडेशन की ओर से 14 अक्तूबर को लंगासू में आयोजित होने वाले शिविर का उद्घाटन प्रदेश की महिला सशक्तीकरण और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य करेंगी। वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि शिविर में जरूरतमंदों का उपचार हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक करेंगे। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। शिविर में कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, सुनील पंत, सुरेंद्र खत्री, कांग्रेस के हरि सिंह खत्री, ताजवर नेगी, धीरेंद्र नेगी, प्रधान रेखा नेगी, संदीप खंडूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दमयंती देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, अशोक रावत, दिलबर बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य गजपाल बर्त्वाल, वीरेंद्र सिंह, दशमद्वार समिति के लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक संगठन ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
यहां लगेंगे शिविर
12 अक्तूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़।
13 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण।
14 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू।
15 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर।