{"_id":"59d9095c4f1c1b8d698b4972","slug":"150739598812-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर विद्यालय भवन न बनने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर विद्यालय भवन न बनने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों को समय पर जन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, संचार से जुड़ी शिकायतों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लंबे समय से जीआईसी कौब में विद्यालय भवन निर्माण न होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने लंबित जन शिकायतों की समीक्षा की। डीएम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेगड़ी में पेयजल कनेक्शन के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीण वासुदेव सिंह की आठ माह से दिव्यांग पेंशन न मिलने की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तीन दिन में पेंशन प्रकरण के निस्तारण को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस न मिलने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को ब्लॉकवार गैस आपूर्ति का विवरण तलब किया गया। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, वर्ल्ड बैंक और एडीबी के अधिकारियों को आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने, ट्रालियों के ऑडिट करने, दोगड़ी पेयजल योजना और अमृत गंगा पेयजल योजना पर फिल्टर टैंक का निर्माण कार्य पंद्रह दिनों में पूरा करने के निर्देश जल निगम व संस्थान को दिए गए।