{"_id":"59d9095a4f1c1b6d548b607b","slug":"15073959862-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समंदर पार से पहुंचे विदेशी भक्त करा रहे बदरीनाथ की अभिषेक पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समंदर पार से पहुंचे विदेशी भक्त करा रहे बदरीनाथ की अभिषेक पूजा
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में इन दिनों विदेशी तीर्थयात्री भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ये तीर्थयात्री बदरीनाथ की महाअभिषेक पूजा, अभिषेक पूजा में प्रतिभाग कर बदरीनाथ परिक्रमा मंडप में विष्णु सहस्रनाम का पाठ और नित्य पूजा कर रहे हैं।
बदरीनाथ धाम में इन दिनों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएसए से तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इस यात्रा सीजन में अभी तक करीब पंद्रह सौ विदेशी तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि प्रतिदिन बदरीनाथ की अभिषेक पूजा में विदेशी तीर्थयात्री प्रतिभाग कर रहे हैं। माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि विदेशी तीर्थयात्री बदरीनाथ, ब्रह्म कपाल, माणा, भीम पुल, व्यास गुफा, सरस्वती नदी, बसुधारा और यहां के अन्य देवस्थलों के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं।