फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिमालय में अधिपादपों की कार्बन अवशोषण में हिस्सेदारी जान सकेगे लोग

हिमालय में अधिपादपों की कार्बन अवशोषण में हिस्सेदारी जान सकेगे लोग

Thu, 05 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिमालय में अधिपादपों की कार्बन अवशोषण में हिस्सेदारी जान सकेगे लोग
श्रीनगर। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण विकास संस्थान ने हिमालयी क्षेत्र के जंगलों में ब्रायोफायटा ग्रुप के अधिपादपों की कार्बन अवशोषण में हिस्सेदारी का अध्ययन कर रहा है। ब्रायोफायट्स वातावरणीय प्रदूषण को ज्ञात करने के मुख्य सूचक हैं। इसके जरिए प्रदूषण की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रभारी डा. आरके मैखुरी के दिशा-निर्देशन मेें अधिपादपीय ब्रायोफाइट्स के कार्बन अवशोषण में योगदान पर अध्ययन कर रहा है। संस्थान के युवा वैज्ञानिक डा. यतीश बहुगुणा बताते हैं कि कार्बन अवशोषण पर ज्यादातर शोध उच्च वर्ग (बड़े पेड़-पौधे) की वनस्पतियों पर हुए हैं। इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रायोफाइट्स (निम्न वर्ग के पादप) कितना कार्बन अवशोषण करते हैं। संस्थान शोध के जरिए कार्बन अवशोषण में अधिपादप ब्रायोफाइट्स की हिस्सेदारी उजागर करेगा। बताया कि ब्रायोफाइट्स पृथ्वी पर कार्बन सिंक (अवशोषण) का कार्य करते हैं। यह पादप पृथ्वी पर उगने वाली अति प्राचीन वनस्पतियां हैं। डा. बहुगुणा बताते हैं कि प्रतिकूल परिस्थितियों में यह लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता रखते हैं। ब्रायोफाइट्स में क्यूटिकल की प्रतिरक्षा परत नहीं होती है, जिससे इनकी कोशिकाएं बाहरी वातावरण के सीधे संपर्क में होती हैं। इसी कारण ब्रायोफायट्स वातावरणीय प्रदूषण को ज्ञात करने के मुख्य सूचक है। बताया कि अध्ययन में इसकी हिस्सेदारी को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed