{"_id":"59d3c0834f1c1bdb538b5863","slug":"15070496547-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप राणा का नारायणबगड़ में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप राणा का नारायणबगड़ में हुआ स्वागत
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल से पूरे देश की यात्रा पर निकले बागेश्वर जिले के रिठाड़ गांव निवासी प्रदीप राणा के नारायणबगड़ पहुंचने पर व्यापारियों और लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट देहरादून से बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप राणा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित 24 राज्यों की साइकिल से लगभग 16532 किमी की दूरी तय कर चुके हैं। प्रदीप बताते हैं कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कहा कि वनों की घटती संख्या और बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। स्वागत करने वालों में संदीप पटवाल, मनवीर रावत, भगत सिंह नेगी, डा. ज्योति नेगी, संजय कंडारी, नरेंद्र बिष्ट और विनोद नेगी आदि मौजूद थे।