फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुलपति को फूल देकर धरने पर बैठे एमडी प्रशिक्षु

कुलपति को फूल देकर धरने पर बैठे एमडी प्रशिक्षु

Wed, 27 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुलपति को फूल देकर धरने पर बैठे एमडी प्रशिक्षु

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर में एमडी की स्ववित्त पोषित 17 सीटों पर एडमिशन लेने वाले प्रशिक्षुओं को मानदेय नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। उन्होंने हड़ताल की शुरुआत गांधीगिरी के साथ कुलपति को फूल देकर की।

मानदेय नहीं मिलने पर ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर के स्ववित्त पोषित सीटों के एमडी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को मुख्य गेट पर ताला डालकर कुलपति प्रो. एके त्रिपाठी को बाहर नहीं निकलने दिया। उनके आश्वासन पर एमडी प्रशिक्षुओं ने मुख्य गेट एवं ओपीडी पर ताला तो खोल दिया, लेकिन वह मानदेय मिलने तक धरने पर बैठ गए। बुधवार को धरना प्रदर्शन की शुरुआत ऋषिकुल परिसर के आवास में निवासरत कुलपति प्रो. एके त्रिपाठी को फूल देकर किया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे डा. विशाल गांधी ने कहा कि पांच अक्तूबर तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी, लेकिन इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर डा. इस्पिता, डा. चेतन मंगवाल, डा. इंद्रजीत, डा. निधि, डा. ज्योत्सना, डा. सीमा, डा. रौनक, डा. यशपाल, डा. प्रशांत, डा. भानुप्रिया, डा. ऋतु आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed