{"_id":"59cbdd2d4f1c1bec538b4be2","slug":"150653269615-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..गंगाबंदी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..गंगाबंदी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार के व्यापारी गंगाबंदी के विरोध में उतर आए है। व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ के आवास पर गंगाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने एसडीओ के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गंगाबंदी दीपावली के बाद करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार सुबह जब लोग उठेंगे तो तब तक हरिद्वार में सफाई के लिए गंगा करीब 20 दिनों के लिए बंद हो चुकी होगी। व्यापारी गंगाबंदी का विरोध कर रहे है। बुधवार दोपहर व्यापारी मायापुर स्थित एसडीओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से वे एसडीओ के आवास पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों ने गंगाबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद एसडीओ विक्रांत कुमार व्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे। जहां व्यापारियों ने एसडीओ को मख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में गंगाबंदी दीपावली के बाद करने की मांग की गई। व्यापारियों ने तर्क दिया है कि दशहरा और दीपावली के दौरान हरिद्वार में सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रहती है। बंगाली और गुजराती धार्मिक तीर्थयात्री हरिद्वार आते हैं। मां गंगा के न होने पर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है। व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है। कहा है कि इससे पहले भी कई बार गंगाबंदी का विरोध किया जा चुका है, लेकिन यूपी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती। प्रदर्शनकारियों में संजीव नैय्यर, शिव कुमार कश्यप, सुनील सेठी, संदीप शर्मा, प्रदीप कालरा, संदीप कपूर, राजेंद्र जैन, राजू बक्शी, रवि दीवान, सौरभ शर्मा, दिशांत शर्मा, रोहित शुक्ला, अभिषेक गौड, संदीप शर्मा, महेश चंद्र बंसल, राजेश आदि व्यापारी शामिल रहे।