{"_id":"59cab8a84f1c1b70548b48e1","slug":"150645781017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा निकालकर लगाए माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा निकालकर लगाए माता के जयकारे
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड ज्योति के साथ निकाली कलश यात्रा
-- मां दुर्गा समिति केशवपुरी डैशवाला की ओर से किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
मां दुर्गा समिति केशवपुरी डैशवाला की ओर से नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की अखंड ज्योति के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। माता के जयकारों से नगर का वातावरण धर्ममय बन गया। लोगों ने कई स्थानों पर ज्योति पर पुष्पवर्षा की। दशहरा मेला मैदान में समिति की ओर से मां दुर्गा की अखंड ज्योति को डोली में रखकर श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्यधिकारी धीरेंद्र पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि विधि विधान से पूजन कर कलश यात्रा को रवाना किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत है। कलशयात्रा में 121 बालिकाओं ने मस्तक पर कलश धारण नगर की परिक्रमा की। बैंड बाजों और वाद्ययंत्रों की धुनों पर कलशयात्रा केशवपुरी से प्रारंभ होकर राजीवनगर, खत्ता रोड, शुगर मिल चौक, मिल रोड, नगर चौक और ऋषिकेश रोड होते हुए वापस केशवपुरी पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान डैशवाला ग्राम प्रधान रविपाल, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, राकेश नौटियाल, मनीष नेगी, जयराम प्रसाद, राम प्रवेश, प्रेमकुमार, कृष्ण कुमार, प्रेमकुमार, नारायण, संचित पांडे, मनिंदर, नीलू देवी, रुचि नौटियाल, मीना पाल समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
28 को होगा रात्रि जागरण
माता वैष्णो देवी मंदिर लालतप्पड़ में 28 सितंबर बृहस्पतिवार को नवरात्र के मौके पर छठवां विशाल मां भगवती रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के भगत गुलाब सिंह ने बताया कि भजन गायक चरत परदेशी और उनकी मंडली मां की महिमा का गुणगान करेगी। बताया कि समापन 29 सिंतबर की सुबह होगा।