फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्षतिग्रस्त बीस से अधिक योजनाओं को मरम्मत की दरकार

क्षतिग्रस्त बीस से अधिक योजनाओं को मरम्मत की दरकार

Mon, 25 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बीस से अधिक योजनाओं को मरम्मत की दरकार
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ विकासखंड की बीस से अधिक पेयजल योजनाओं को मरम्मत की दरकार है। जर्जर हालत की ये पेयजल योजनाएं वैकल्पिक तौर पर संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल योजनाओं की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

बरसात के चलते कर्णप्रयाग ब्लाक की सीरी-कोल्सों, बसंतपुर, गलनाऊं, बेडाणू अनुसूचित बस्ती, धलतल्ला, सिमली, गैरोली, बगोली, सेरागाड़, रैगांव, ईड़ाबधाणी, चौंडली, चटवापीपल, चमोला आदि पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर विभाग ने प्लास्टिक का पाइप लगाकर और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं से पेयजल आपूर्ति संचालित की है, लेकिन आए दिन वैकल्पिक व्यवस्थाएं पटरी से उतरने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। तल्ला धल के इंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के चलते पूरी योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हैं। वहीं नारायणबगड़ विकासखंड के छेकुड़ा, बनेला, लोदला, कोठली, चिरखून, कंडवालगांव, ईड़ाबधाणी, चौंडली, चटवापीपल, चमोला आदि योजनाओं को भी मरम्मत की दरकार है। इधर जलसंस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया सभी क्षतिग्रस्त योजनाओं के मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed