फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण करने पर लोकनिर्माण का 71 दुकानदारों को नोटिस

अतिक्रमण करने पर लोकनिर्माण का 71 दुकानदारों को नोटिस

Mon, 25 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर लोकनिर्माण का 71 दुकानदारों को नोटिस
71 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन

-- त्यौहार सीजन में अतिक्रमण का नोटिस मिलने से दुकानदारों में हडकंप

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। लोक निर्माण विभाग ने नगर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड समेत आसपास के 71 दुकानदारों का अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाने का नोटिस दिया है। त्यौहार के मौसम में मिले नोटिस से दुकानदार सकते में है। विभागीय स्तर पर उन्हें जल्द अतिक्रमण स्वयं हटाने का नोटिस दिया है। नोटिस में बताया गया है कि दुकानदारों ने रेलवे फीडर मोटर मार्ग पर पक्का मकान और दुकान बनाकर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया है, जिसका चिह्नीकरण विभाग द्वारा किए जाने के बाद स्वयं हटाने का नोटिस जारी कर दिया गया है। नगर के मुख्य मार्गों पर विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई करते हुए निशानदेही की गई थी।

विभाग की ओर से अब चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के पहले चरण में संबधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। दुकानदारों को नोटिस मिलने से हड़कंप की स्थिति है। अब आने वाले त्यौहारी महीने हैं और दुकानदार कारोबार में व्यस्त हो रहे हैं। नोटिस को लेकर दुकानदार असमंजस की स्थिति में हैं। लोकनिर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए जा चुके हैं। दुकानदारों को अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed