{"_id":"59c6995e4f1c1b8f688b632a","slug":"150618765116-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी वार्ता के बाद कंपनी और कर्मचारियों का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी वार्ता के बाद कंपनी और कर्मचारियों का विवाद सुलझा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
सिडकुल स्थित एक कंपनी को बैंक की ओर से सीज करने पर कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच पैदा हुआ विवाद का निस्तारण सहायक श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई वार्ता में हो गया। प्रबंधन ने श्रमिकों की मांगें मानते हुए वेतन, बोनस और ओवरटाइम देने पर सहमति जता दी।
12 सितंबर को देहरादून स्थित पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 46 करोड़ बकाया की अदायगी न होने पर सिडकुल स्थित एसजीवी कंपनी पर ताला लगा दिया था। प्रबंधन ने कर्मचारियों की छुट्टी करते हुए तीन दिन बाद आने को कहा था। गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्ट्री के गेट के बाहर नारेबाजी करते जमकर हंगामा किया था। बाद में सहायक श्रम आयुक्त अशोक वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रबंधन ने श्रमिकों की सभी मांगे मानते हुए एक माह के अंदर सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन, बोनस तथा ओवर टाइम सात अक्तूबर तक देने का वादा किया। वही कंपनी न चलने की दशा में सात नवंबर को 2 माह का वेतन देने की बात भी कही। प्रबंधन ने कहा कि उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो दिसंबर माह में कर्मचारियों ईसीआई का भुगतान भी किया जाएगा। कर्मचारियों ने इस पर संतुष्टि जताते हुए सर्वसमति से निर्णय का स्वागत किया। सहायक श्रम आयुक्त अशोक वाजपेयी ने बताया कि वार्ता के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए। सबकी सहमति के बाद कंपनी और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। इस दौरान समझौता वार्ता में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीपी जुयाल व सुरेश आर्य, कंपनी प्रबंधन की ओर से जीएम दीपक शर्मा व प्रोडक्शन मैनेजर मानवेंद्र सिंह तथा श्रमिकों की ओर से आरके रावत, देशराज सिंह, नरेंद्र पाठक, इंद्रजीत सिंह, कीरत सिंह, इंद्र नारायण, रविंद्र, छोटेलाल, मधु लता, सविता गुप्ता, रीता, नीतू, पूजा, मीणा, निशा, करुणा और उपासना आदि मौजूद थे।