फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रपति दौरे के लिए चप्पे चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति दौरे के लिए चप्पे चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 23 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति दौरे के लिए चप्पे चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
गौचर। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रस्तावित बदरी-केदार यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने गौचर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। राष्ट्रपति का यहां एक घंटे का अल्प विश्राम का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए गौचर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट से दस बजकर पांच मिनट तक अल्प विश्राम के लिए गौचर में रुकेंगे। वह हेलीकॉप्टर से गौचर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। करीब दस बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के अल्प विश्राम के समय सीमा के दौरान हवाई पट्टी से लेकर मुख्य बाजार और आईटीबीपी कैंपस तक यातायात तथा आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। गौचर में महामहिम के आगमन की तैयारियों का जिम्मा डीएम पौड़ी, एसपी बागेश्वर, सीडीओ चमोली सहित तमाम आला अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed