{"_id":"59c53b5f4f1c1b9b688b60bc","slug":"150609805215-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर रिजल्ट और अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू करने के लिए विवि प्रशासन वचनबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर रिजल्ट और अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू करने के लिए विवि प्रशासन वचनबद्ध
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं को समय पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। विवि का शिक्षण सत्र हर हाल में अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में पहुंचे कुलपति डा. यूएस रावत ने छात्र-छात्राओं की शंका का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर अब श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस हो गया है। यहां वर्तमान में अध्ययनरत बीए, बीएससी, बीकॉम के छात्र-छात्राओं की तीन वर्षों तक गढ़वाल विश्वविद्यालय से ही संबद्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में छात्र-छात्राएं सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों को लेकर परेशान हैं, जबकि श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन छात्रों को समय पर रिजल्ट उपलब्ध करा रहा है। कुलपति ने कहा कि मौजूदा समय में श्रीदेव सुमन विवि से 54 डिग्री कॉलेज, 28 बीएड कॉलेज और 36 व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों की संबद्धता हो गई है। विवि प्रशासन जल्द ही सभी महाविद्यालयों में डिजीटल लाइब्रेरी खोलने जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रवक्ताओं को प्रोजेक्ट तैयार करने में दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी, डा. बीसी शाह, डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. अरविंद अवस्थी और डा. हेमंत बिष्ट आदि मौजूद थे।