{"_id":"59c5379f4f1c1bb4688b5fc5","slug":"150609709211-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीवर की बीमारी से पीड़ित बेटी के इलाज के लिए पिता ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीवर की बीमारी से पीड़ित बेटी के इलाज के लिए पिता ने मांगा सहयोग
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लीवर संबंधित बीमारी से पीड़ित बेटी के इलाज के लिए पिता ने गुहार लगाई है। इलाज के लिए पिता को 25 से 30 लाख की आवश्यकता है।
गणेश बाजार निवासी विजय सिंह पडियार की बेटी प्राची पडियार लीवर संबंधित बीमारी से पीड़ित है। प्राची पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रीकल द्वितीय वर्ष की छात्रा है। विजय पडियार ने बताया कि प्राची का इलाज जोलीग्रांट से चल रहा था, लेकिन अब डाक्टरों ने उसे दिल्ली भेजने की सलाह दी है। प्राची के इलाज पर 25 से 30 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। विजय पडियार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह इतनी बड़ी राशि जुटाने में असमर्थ हैं। पडियार दैनिक वेतनभोगी के रूप में होमगार्ड में कार्यरत हैं। वहीं अपनी सहपाठी के इलाज के लिए पॉलीटेक्निक के छात्र भी आगे आए हैं। छात्र घर-घर जाकर छात्रा के इलाज के लिए धनराशि जुटा रहे हैं।