{"_id":"59c5379c4f1c1bad688b5da5","slug":"15060970886-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी बेरोजगार संगठन ने आरक्षित पदों पर की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी बेरोजगार संगठन ने आरक्षित पदों पर की नियुक्ति की मांग
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एलटी भर्ती परीक्षा 2014 में उत्तीर्ण 10 फीसदी उत्तराखंड आंदोलनकारियों के रिक्त पदों पर एलटी बेरोजगार संगठन ने शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। संगठन ने इन पदों पर नियुक्ति न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एलटी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण राज्य आंदोलनकारी बेरोजगार संगठन ने बैठक आयोजित कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि एलटी भर्ती परीक्षा वर्ष 2014 में सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को दिए जाने वाले आरक्षण की सीमा 4 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी थी। मामला न्यायालय में होने से शासन ने इन पदों के सापेक्ष 90 फीसदी पदों पर परिणाम घोषित कर 10 फीसदी पदों का परिणाम रोक दिया था, जिन पर कि आज तक राज्य आंदोलनकारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। संगठन ने कहा कि एलटी के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में आंदोलनकारियों के 350 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। जबकि परीक्षा में मात्र 100 ही आंदोलनकारी उत्तीर्ण हो पाए है। ऐसे में सरकार को इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति कर देनी चाहिए थी। बैठक में कविंद्र सिंह, पंकज कठैत, कपिल गरकोटी, सुधीर कुमार, विजेंद्र भंडारी, अमित, प्रदीप, विनय, दीपक, आरीफ, मनीष आदि शामिल थे। ब्यूरो