{"_id":"59c29e1c4f1c1b2d688b5947","slug":"150592671820-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विद्यालयों में आवश्यक रुप से सीसीटीवी लगाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विद्यालयों में आवश्यक रुप से सीसीटीवी लगाने की अपील की
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। थाना पुलिस गोपेश्वर की ओर से विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के विषय पर आयोजित गोष्ठी में विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं। पुलिस ने सभी विद्यालय संचालकों से विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
थाना गोपेश्वर में आयोजित सरकारी और पब्लिक स्कूलों की बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने सभी विद्यालय संचालकों से कक्षाओं, गैलरी और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों को विद्यालय के सभी कर्मचारियों का वेरीफिकेशन पुलिस से करवाने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालयों में संचालित वाहनों में चालक के अतिरिक्त आवश्यक रूप से परिचालक की तैनाती करने, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की भी बात कही। वहीं विद्यालय संचालकों ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय विद्यालय के आसपास पुलिस तैनाती की मांग उठाई। उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष को योजना तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुंदन राम, जीजीआईसी प्रधानाचार्य ममता शाह, कमल राणा, पीबी मैठाणी, सरोज भट्ट और भरत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।