फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोष्ठी में स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार की दी जानकारी

गोष्ठी में स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार की दी जानकारी

Wed, 20 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार की दी जानकारी
श्रीनगर। सामुदायिक विकास योजना के तहत आयोजित गोष्ठी में लोगों को विभिन्न रोजगार संबंधी जानकारियां दी गई। साथ ही स्वरोजगार अपनाने वालों को आर्थिक सहयोग दिए जाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक की ओर से संचालित आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य एसए सिद्दीकी एवं उप निदेशक एस के वर्मा की ओर से बेरोजगार युवाओं व नि:शक्त जनों को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग के डा. सतीश चंद्र मिश्र ने गुलाब की खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन व बर्मी कंपोस्ट के बारे में बताया। रेशम विभाग के निरीक्षक आरएस धनाई ने रेशम कीट पालन एवं प्रशिक्षण के बारे जानकारी दी। जबकि विवेक गोयल की ओर से आर्थिक सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। वहीं एसके गुप्ता की ओर से फार्मेसी स्टॉफ को योजना में शामिल कर उनसे सहयोग लिए जाने का सुझाव दिया गया। गोष्ठी में सुशील बहुगुणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले में 13 केंद्र संचालित किए जा रहे है। इनमें 505 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे है। इस मौके पर इंदु कैंतुरा, पीएस रावत, विवेक गोयल, विनोद डोभाल, प्रशांत बहुगुणा, महिपाल, आशुतोष, हर्षवर्धन, योगेंद्र पंवार, फूलचंद, एमएम पटवाल व अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed